दिसंबर कि शुरुवात से हरियाणा में सर्दी अपना रंग दिखाने लगी है। हरियाणा के कई जिलों में तापमान कि गिरावट दर्ज कि गई है। वहीँ प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके कि ठंढ देखने को मिल रही है।हरियाणा में दिसंबर महीने की शुरुआत से ही ठंड ने जोर पकड़ लिया है. मौसम विभाग के अनुसार इस बार प्रदेश में दिन और रात दोनों समय ठंड का डबल अटैक देखने को मिल रहा है. दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है, जबकि रातें सामान्य से अधिक ठंडी रिकॉर्ड की जा रही हैं। वही मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन लाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 दिंसबर से नया पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा के मौसम को प्रभावित कर रहा है।
जिस वजह से तापमान उतार चढाव देखने को मिल रहा है 8 दिसंबर से मौसम और भी ठंड़ा होगा खासकर रात के तापमान में दोबारा गिरावट आएगी और सुबह का मौसम और अधिक कड़ाके का हो सकता है.” मौसम विभाग के अनुसार ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है.
प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6°C कम दर्ज किया जा रहा है. पलवल जिले में दिन का सर्वाधिक तापमान 23.6°C रिकॉर्ड हुआ, जबकि सिरसा सबसे ठंडा रहा . सिरसा का अधिकतम तापमान 18.2°C रिकार्ड हुआ । मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक यह ठंड बरकरार रहेगी. लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
Top Tags