चार 4 दिनों के लिए भराड़ीसैंण में धारा 163 की गई लागू ,सदन की कार्यवाही स्थगित,सचिव की टेबल पलटी,माइक तोड़ा

हंगामें के कारण उत्तराखंड विधानसभा सत्र में सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई , प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 19 से 22 अगस्त तक विधानसभा का मानसून सत्र चलेगा। सदन पटल पर सदस्यों के लगभग 550 से अधिक प्रश्न मंत्रियों की परीक्षा लेंगे। वित्त मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अनुपूरक बजट पेश करेंगे,लेकिन हंगामें के बाद  उत्तराखंड विधानसभा सत्र में सदन की कार्यवाही  स्थगित भी कर दी गई।  गैरसैंण, भराड़ीसैंण से बड़ी खबर जहां उत्तराखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र चमोली जिले के गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में शुरू हुआ, इस विधानसभा के चार दिवसीय मॉनसून सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है. वहीं उत्तराखंड मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्षी नेताओं का हंगामा शुरू हो गया. विपक्षी विधायक वेल तक पहुंचे. इसके साथ ही इन चार दिनों के लिए भराड़ीसैंण में धारा 163 लागू की गई है. यानि 19 अगस्त से सत्र समाप्ति की तिथि 22 अगस्त शाम 5 बजे तक धारा 163 प्रभावी रहेगी. वहीं भराड़ीसैंण विधानसभा भवन से 5 किलोमीटर रेडियस में प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है.

 इस दौरान सीएम का माइक हुआ खराब

सदन में जैसे ही सीएम माइक पर बोलने लगे उनका माइक खराब हो गया। वह अपनी कुर्सी से पीछे जाकर मंत्री के माइक से बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पूर्व विधायक मुन्नी देवी को श्रद्धांजलि दी। सदन में मुन्नी देवी की याद में निधन प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है।

 सदन में कांग्रेस विधायकों ने कार्यसूची फाड़ी और सदन में उछाली

कांग्रेस विधायकों ने हंगामा करते हुए कार्यसूची फाड़ी और सदन में उछाली दी, इसके बार वेल में धरने पर बैठ गए। विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ये बेहद दुखद है।  विधायकों ने सदन के अंदर सचिव के टेबल, माइक और टेबलेट को तोड़ दिया, रिपोर्ट न्यूज पिडीया24