हरियाणा सरकार ने दिल्ली NCR के जिलों में बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है।
ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान GRAP-3 के तहत 5 तक की कक्षाओं के लिए स्कूल में आना बंद करने का फैसला लिया है।
यह निर्देश हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने जिलों के उपायुक्तों को भेजा है।
निदेशालय ने कहा है कि NCR क्षेत्र के उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में वायु गुणवत्ता की वास्तविक स्थिति का आकलन करना होगा।
यदि एक्यूआई स्तर गंभीर श्रेणी में बना रहता है, तो सरकारी और निजी स्कूलों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक की ऑफलाइन कक्षाएं तत्काल प्रभाव से बंद कर दी जाएगी.
इसके साथ ही स्कूलों को ऑनलाइन या हाइब्रेड मोड में पढ़ी करने के निर्देश दिये गए है
बशर्ते ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हो स्कूलों में हो इसके साथ ही यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।
इसके साथ ही स्कूल प्रशासन को प्रदूषण से बचाव के उपायों जैसे मास्क पहनना, एयर प्यूरिफायर का उपयोग और आउटडोर गतिविधियों पर रोक का पालन करने का निर्देश भी दिया गया है।
Top Tags