सरदार पटेल की 150वीं जयंती: PM मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर दी श्रद्धांजलि

PM मोदी शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर गुजरात पहुंचे। वहां नर्मदा जिले में एकता नगर के पास सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का आयोजन हुआ।

 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में उपस्थित लोगों को ‘‘एकता की शपथ” दिलाई. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा,  “आज करोड़ों लोगों ने एकता की शपथ ली. हमने संकल्प लिया है कि हम ऐसे कार्यों को बढ़ावा देंगे जो राष्ट्र की एकता को मजबूत करें । हर नागरिक को ऐसे हर विचार या कार्य का त्याग करना चाहिए जो हमारे राष्ट्र की एकता को कमजोर करता हो. यह हमारे देश के लिए समय की मांग है।

 

पीएम मोदी ने आगे कहा, आज़ादी के बाद, सरदार पटेल ने 550 से ज़्यादा रियासतों को एक करने का असंभव सा लगने वाला काम पूरा किया. उनके लिए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का सपना सर्वोपरि था…PM  मोदी ने संबोधन से पहले राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की सलामी ली। परेड में शामिल सभी टुकड़ियों का नेतृत्व महिला अफसरों ने किया। परेड में BSF, CISF, ITBP, CRPF, और सीमा सुरक्षा बल समेत 16 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया । परेड में ऑपरेशन सिंदूर में BSF के 16 पदक विजेता और CRPF के 5 शौर्य चक्र विजेता भी शामिल हुए। परेड का नेतृत्व हेराल्डिंग टीम के 100 सदस्यों ने किया, जबकि 9 बैंड टुकड़ियां और 4 स्कूल बैंड ने परेड में परफॉर्म किया।

 

गणतंत्र दिवस की तर्ज पर होगी परेड, 10 झांकियां होंगी

गुजरात के केवडिया में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की तरह ही राष्ट्रीय एकता परेड हो रही है। इसमें 10 झांकियां भी निकाली जाएंगी। इनमें NDRF, NSG, जम्मू-कश्मीर, अंडमान और निकोबार, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, गुजरात, मणिपुर, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड की झांकियां शामिल होंगी। इस दौरान वायुसेना की सूर्यकिरण टीम फ्लाई पास्ट करेगी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कांग्रेस ने कभी सरदार पटेल की नीतियों का पालन नहीं किया। इसलिए देश को हिंसा और रक्तपात के रूप में इसका परिणाम भुगतना पड़ा। सरदार पटेल चाहते थे कि जैसे उन्होंने अन्य रियासतों को एक किया था, वैसे ही पूरा कश्मीर भी एक हो। लेकिन नेहरू ने उनकी यह इच्छा पूरी होने से रोक दी।