4 नवंबर 2025 को ननकाना साहिब गई सरबजीत कौर की भारत वापसी टली

4 नवंबर  2025 को भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के साथ ननकाना साहिब गई सिख महिला सरबजीत कौर ने एक मुस्लिम शख्स से निकाह कर लिया था ।

उसकी शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया था, जिससे पता चला था कि शादी करने से पहले सरबजीत कौर ने इस्लाम कबूल कर लिया था।

सरबजीत कौर ने अपना नया नाम नूर हुसैन रखा था। कल तक कयास यही लगाये जा रहे थे कि सरबजीत कौर को वापस भारत डिपोर्ट किया जा सकता है

लेकिन इस बीच पाकिस्तान गृह मंत्रालय ने अदालत में केस होने का हवाला देकर रोक लगा दी

सरबजीत की शादी को लेकर पाक गृह मंत्रालय का कहना  है कि महिला ने अपनी मर्जी से निकाह किया है

इसका मामला अभी  अदालत में विचाराधीन है अदालत के अंतिम आदेश के बाद ही जरुरी कानूनी कार्रवाही पूरी होने पर उसे भारत भेजा जायेगा।

पुलिस ने रविवार को सरबजीतकौर को उसके पति के साथ गिरफ्तार किया गया था, वह पंजाब के कपूरथला  की रहने वाली है।