संजौली अवै/ध मस्जिद विवा/द: आज हिंदू संगठनों का महाप्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में स्थित मस्जिद को लेकर विवा/द आज फिर सामने आ गया है। बीतें शुक्रवार को नमाज पढ़ने से रोकने पर पुलिस ने 6 लोगों पर मामला दर्ज किया था। हिंदू संगठन मुस्लिमों को मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने की तैयारी में है, दरअसल स्थानीय महिलाओं ने मस्जिद के अवै/ध निर्माण पर आपत्ति जताई थी और नमाज का विरो/ध किया था. जिसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं सहित 6 हिन्दू संगठन के लोगों पर FIR दर्ज की थी. केस दर्ज होने के विरोध में देवभूमि संघर्ष समिति के लोग 4 दिन से संजौली थाना के बाहर अनशन पर बैठ गए हैं इनकी मांग है कोर्ट द्वारा अवै/ध करार मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत नही मिलनी चाहिए और देवभूमि संघर्ष समिती ने आज महाप्रदर्शन करने की घोषणा की हैं.

आज महाप्रदर्शन की घोषणा

  1. संजौली में अवैध मस्जिद को लेकर हिंदू संगठन आज 11 बजे महाप्रदर्शन की तैयारी में है.
  2. प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है और मस्जिद के आसपास बैरिकेड्स लगाए गए हैं. भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. ताकि प्रदर्शनकारियों पर काबू पाया जा सके.
  3. पिछले दो दिनों से आमरण अनशन पर बैठे देवभूमि संघर्ष समिति के सहसंयोजक ने कहाकि आज संजौली में जुमे की नमाज पढ़ने नहीं दी जाएगी. क्योंकि कोर्ट ने मस्जिद को अवै/ध घोषित किया है. अगर पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो उसका जबाब दिया जाएगा।

एमसी कोर्ट के बाद जिला अदालत ने तोड़ने के आदेश दिए

इसको लेकर हिन्दू संगठन के लोगों का कहना है कि संजौली मस्जिद को एमसी कोर्ट के बाद जिला अदालत ने भी अवै/ध करार देते हुए तोड़ने के आदेश दिए है. बाबजूद इसके आज तक मस्जिद की बिजली पानी नहीं काटा गया. मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही है. नमाज पढ़ने से रोकने पर बिना शिकायत के SHO ने अपने स्तर पर FIR दर्ज कर दी.

 

बता दें शिमला की जिला अदालत ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड और संजौली मस्जिद समिति की याचिका को खा/रिज करते हुए इस मस्जिद के पूरे ढांचे को ध्वस्त करने के नगर आयुक्त अदालत के फैसले को बरकरार रखा था. इसको लेकर संगठन का कहना है कोर्ट ने मस्जिद को अवै/ध घोषित करते हुये 30 दिसंबर तक मस्जिद गिराने का आदेश भी दे चुका है।