राम मंदिर से जुड़े संत डॉ. वेदांती को दोपहर 2 बजें जलसमा/धि दी जाएगी

संत डॉ. रामविलास दास वेदांती को दोपहर 2 बजें जलसमाधि दी जाएगी। राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार और पूर्व सांसद संत डॉ. रामविलास दास वेदांती को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आश्रम में श्रद्धांजलि दी, इस दौरान भाजपा नेता बृजभूषण सिंह, मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद थे। इसके अलावा दुनिया भर के संत भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहें है।

सोमवार देर रात में ही अयोध्या पहुंच गया था पा/र्थिव शरीर

राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का पार्थि/व शरीर सोमवार देर रात में ही अयोध्या पहुंच गया था. उनके आवास हिंदू धाम में पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां श्रद्धांजलि देने वालों की लंबी कतार लगी हुई है. प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और संत समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद हैं. डॉ. रामविलास दास  के निध/न से अयोध्या में शो/क की लहर व्याप्त है,

डॉ. रामविलास दास वेदांती की मध्य प्रदेश के रीवा जनपद में राम कथा चल रही थी .इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों द्वारा लगातार उपचार के प्रयास किए गए, लेकिन इलाज के दौरान उनका निध/न हो गया.