SYL मुद्दे पर CM मान के बयान पर भड़का शिअद..”SYL नहर नही बनने देंगे”

SYJ मुद्दे को लेकर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक हुई थी दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रीयों ने अधिकारियों के स्तर पर बातचीत जारी रखने और समाधान निकालने की दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया.  इस मीटिंग में दोनो CM खुश नजर आएं। दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान कहा कि चर्चा सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और किसी भी राज्य के अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा.

वही अब CM मान के बयान के बाद शिरोमणी अकाली दल ने कहा है कि वो किसी भी हाल में SYL नहर नही बनने देंगे। पंजाब के पास खुद का पानी नही है वो किसी औऱ को पानी कहां से देंगे।

 

बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि SYL नहर का मुद्दा पंजाब के लिए भावनात्मक है और राज्य के हितों की पूरी मजबूती से रक्षा की जाएगी. मान ने कहा कि “पंजाब हरियाणा का बड़ा भाई है, दुश्मन नहीं” और लंबे समय से लंबित इस मुद्दे का आपसी सहमति से समाधान होना चाहिए. दोनों राज्य इस विवादास्पद मुद्दे का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के लिए यहां एकत्र हुए हैं. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और भारत सरकार, दोनों ही इस मुद्दे का आपसी सहमति से समाधान चाहते हैं और यह एक सकारात्मक संकेत है कि दोनों राज्य इस मसले को सुलझाने तथा टकराव को समाप्त करने के लिए साथ बैठकर विचार कर रहे हैं.