लोकसभा में सोमवार को हुए बहसबाजी के बाद मंगलवार को भी राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा विवाद पर बात रखा , इस दौरान उन्हें फिर से स्पीकर की तरफ से रोका गया। वहीं सत्ता पक्ष की आपत्ति जताने के बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, फिर स्पीकर ने दूसरे सदस्यों को बोलने के लिए आमंत्रित किया।
मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष ने हंगामा किया जिसके कारण सदन की बैठक शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. फिर कार्यवाही शुरू हुई तो हंगामा जारी रहा. इसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई. इसके बाद राहुल गांधी 2 बजे बोलने के लिए खड़े हुए और फिर उन्होंने चीन का मुद्दा उठाया. किरण रिजिजू ने राहुल गांधी के बात पर आपत्ति जताई और राहुल गांधी को बोलने से रोका गया. भारी हंगामे के बाद स्पीकर पर सासंदो ने कागज उछाला और लोकसभा की कार्रवाई 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
राहुल गांधी ने लोकसभा में डोकलाम का मुद्दा भी उठाया जिसके बाद कार्य़वाही को स्थगित कर दिया गया राहुल गांधी ने किसान, अडानी औऱ एपस्टीन फाइल्स का भी जिक्र किया और प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाए।
Top Tags