राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। वह 25 फरवरी से दो दिन पंजाब में रहेंगे। बतादें उनका यह दौरा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे देशव्यापी प्रवास अभियान के तहत आयोजित किया गया है। इस दौरान वे विभिन्न वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
इस दौरान वे समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ बातचीत के प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे।
डॉ. मोहन भागवत का शेड्यूल
डॉ. भागवत 25 फरवरी को पठानकोट पहुंचेंगे जहां वे सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पूर्व सैनिकों की एक सभा को संबोधित करेंगे।
शाम 4:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक पठानकोट जिले के युवा वॉलंटियर्स की एक सभा में शामिल होंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे।
26 फरवरी को वे लुधियाना जाएगे और एक बड़े नागरिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
यह कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा जानकारी के मुताबित इसमें अलग-अलग क्षेत्रों के जाने-माने नागरिक शामिल होंगे।
Top Tags