तरनतारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का निधन, CM मान ने जताया शोक!

चंडीगढ़, 27 जून: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और तरनतारन से विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का आज दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने पंजाब भर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को गहरे शोक में डाल दिया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शोक जताते हुए कहा:

“तरनतारन से हमारे सम्मानित पार्टी विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है।

वे हमारी पार्टी के समर्पित और कर्मठ नेता थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार व समर्थकों को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति दें।”

डॉ. सोहल अपने सादगीपूर्ण जीवन, जनसेवा और ईमानदार छवि के लिए जाने जाते थे। पार्टी के भीतर और आम जनता के बीच उनकी एक अलग पहचान थी। उनके निधन से पंजाब की राजनीति में एक सच्चे जनप्रतिनिधि का अंत हो गया है।