भारत की बेटियों ने world cup में जीत का परचम लहराया और भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है।
वही उनकी इस जीत पर महिला खिलाडिय़ों पर इनामों की बरसात हो रही है।
BCCI ने जहां टीम को 51 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है, वहीं अब भारतीय टीम की तेज गेंदबाज
और हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर को भी हिमाचल सरकार एक करोड़ रुपए बतौर इनाम देगी।
रेणुका ठाकुर को हिमाचल सरकार का तोहफा
यह घोषणा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला के रोहड़ू की बेटी रेणुका ठाकुर ने वर्ल्ड कप जीत कर देश के साथ हिमाचल का नाम भी रोशन किया है।
रेणुका ठाकुर संघर्षों से जीतकर वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा बनी हैं, जो कि देश और प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
हिमाचल CM ने रेणुका ठाकुर से कि बात
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रेणुका ठाकुर से फोन पर बात भी की।
साथ ही अन्य भारतीय महिला क्रिकेट टीम को भी विश्व कप जीतने पर बधाई दी।
वहीं पुरस्कार राशि देने की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बह/स छिड़ गई है।
एक तरफ जहां सरकार के इस कदम की सराहना हो रही है, वहीं दूसरी ओर खो-खो विश्व कप विजेता कुल्लू की नीता राणा के साथ कथि/त सौतेले व्यवहार को लेकर सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
नीता राणा की अनदेखी क्यों
लोगों का कहना है कि जब एक विश्व कप विजेता को सरकार एक करोड़ रुपये से सम्मानित कर सकती है,
तो दूसरी विश्व कप विजेता खिलाड़ी नीता राणा की अनदेखी क्यों की जा रही है लोग पोस्ट और कमेंट्स के जरिए मांग कर रहे हैं
कि कुल्लू की बेटी नीता राणा को भी रेणुका ठाकुर के बराबर एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जानी चाहिए। यूजर्स का तर्क है कि उपलब्धि दोनों की विश्व स्तरीय है, तो सम्मान में भेदभाव क्यों?
Top Tags