चंडीगढ़, 10 जुलाई: Renault Triber, भारत की बजट फ्रेंडली और प्रैक्टिकल 7-सीटर MPV, अब एक नए अवतार में बाजार में आने को तैयार है। Renault India 23 जुलाई 2025 को Triber का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है। फ्रेश लुक, स्मार्ट इंटीरियर और अपडेटेड फीचर्स के साथ यह कार अब मारुति अर्टिगा जैसी MPVs को सीधे चुनौती देने की तैयारी में है। 23 जुलाई को होगी ऑफिशियल एंट्री | जानिए क्या कुछ बदलेगा इस 7-सीटर MPV में……….
क्या कुछ नया मिलेगा Triber के इस फेसलिफ्ट वर्जन में?
बाहरी लुक में नयापन
नई Triber को और अधिक प्रीमियम और मॉडर्न दिखाने के लिए डिज़ाइन में किए गए हैं कुछ प्रमुख बदलाव:
-
नया हेडलैंप यूनिट
-
अपडेटेड फ्रंट ग्रिल
-
फ्रेश अलॉय व्हील डिज़ाइन
-
नया टेललैंप सिग्नेचर और रीस्टाइल्ड रियर बंपर
इन सभी अपडेट्स से Triber का एक्सटीरियर पहले से कहीं ज्यादा एग्रेसिव और स्टाइलिश लगेगा।
इंटीरियर और फीचर्स होंगे पहले से ज्यादा स्मार्ट
Renault ने केवल बाहर ही नहीं, बल्कि इंटीरियर में भी बदलाव किए हैं।
मुख्य हाईलाइट्स:
-
ड्यूल-टोन केबिन थीम
-
बेहतर क्वालिटी की मैटेरियल फिनिश
-
नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
-
डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
-
टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
हालांकि, 7-सीटर लेआउट और बूट स्पेस को जस का तस रखा गया है, जिससे इसकी प्रैक्टिकलिटी बनी रहेगी — खासकर बड़े परिवारों के लिए।
इंजन और परफॉर्मेंस में नहीं होगा बड़ा बदलाव
Triber फेसलिफ्ट में पहले वाला ही 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो:
-
करीब 72 bhp की पावर
-
96 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा।
-
ट्रांसमिशन ऑप्शन: 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स
यह पावर सेटअप शहर की सड़कों और occasional हाईवे राइड के लिए पर्याप्त और भरोसेमंद है।
रेनो की आगे की रणनीति भी आक्रामक
Triber फेसलिफ्ट के बाद Renault की योजना Kiger SUV के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की भी है। साथ ही, कंपनी एक बिल्कुल नई 5-सीटर SUV और उसका 7-सीटर वर्जन भी पेश करने वाली है — जो दिखाता है कि Renault भारत में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए बहुस्तरीय रणनीति अपना रही है।
Top Tags