हरियाणा CET 2025 ग्रुप C एग्जाम के छूटे अभ्यर्थियों को राहत

हरियाणा CET 2025 ग्रुप-C परीक्षा के दौरान जिन अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किसी कारणवश पूरा नहीं हो पाया था, उन अभ्यर्थियों को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने बड़ी राहत की घोषणा की है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा की है।

चेयरमैन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि “जिन उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं हो सका है, उन्हें बिल्कुल चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आयोग इस मामले पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है और सभी प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

HSSC जल्द ही बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को दोबारा पूरा करवाने के लिए निर्धारित समय-सारणी जारी करेगा, उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और आयोग की अधिकारिक सूचनाओँ पर ही विश्वास करने की अपील की है, आयोग की ओर से जल्द ही आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया के बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। वही आयोग की इस घोषणा से उन हजारों उम्मीदवारों को राहत मिली है जो बायोमेट्रिक न होने के कारण असमंजस की स्थिति में थे।