“रिलायंस रिटेल ने ‘पहाड़ी लोकल’ ब्रांड का अधिग्रहण किया”

मुंबई, 9 मार्च 2026: भारत की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने आज घोषणा की कि उसने ‘पहाड़ी लोकल’ ब्रांड और इसके व्यवसाय का अधिग्रहण पहाड़ी गुडनेस प्राइवेट लिमिटेड से पूरा कर लिया है। ‘पहाड़ी लोकल’ एक तेजी से बढ़ता हुआ भारतीय ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड है, जो नेचर-लीडेड और हिमालय-प्रेरित फॉर्मुलेशन के लिए जाना जाता है।

पहाड़ी लोकल की स्थापना इस मिशन के साथ की गई थी कि हिमालयी सामग्रियों की शुद्धता और प्रभावकारिता को रोजमर्रा की पर्सनल केयर में लाया जा सके।

यह ब्रांड अब भारत के तेजी से विकसित हो रहे ब्यूटी और वेलनेस मार्केट में एक अलग पहचान बना चुका है। इसकी विशेषताएँ हैं – क्लीन फॉर्मुलेशन, जिम्मेदार सोर्सिंग प्रैक्टिस और उन उपभोक्ताओं के बीच मजबूत आकर्षण जो स्किनकेयर और वेलनेस में प्रामाणिक और सतत विकल्प खोजते हैं।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक इशा अंबानी ने कहा:

“रिलायंस रिटेल में हमारा फोकस ऐसे ब्रांड्स को क्यूरेट करने पर है, जो प्रामाणिकता, इनोवेशन और उपभोक्ता प्रासंगिकता के साथ जुड़े हों। पहाड़ी लोकल की हिमालयी वेलनेस परंपराओं और जिम्मेदार सोर्सिंग की प्रतिबद्धता इसे हमारे ब्यूटी इकोसिस्टम में जोड़ने के लिए आकर्षक बनाती है। हम ब्रांड को अपने ओमनी-चैनल नेटवर्क और एक्सपीरियेंशियल रिटेल प्लेटफॉर्म के जरिए विकसित करेंगे, साथ ही इसके शुद्धता, गुणवत्ता और कहानी को संरक्षित करेंगे।”