भारी बारिश से होने वाली तबाही रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, IMD ने पहले ही बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया हैं, वहीं आज एक बार फिर से बारिश ने हिमाचल प्रदेश में कहर बरपा दिया, देश में मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच बारिश ने लगातार तबाही मचाई है। हिमाचल में जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में सैकड़ों सड़कें बंद है वहीं सात जिलों में आज शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। कई इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप हो गई हैं, हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में तीन नेशनल हाईवे सहित 690 सड़कें बंद है इसके साथ ही 2349 बिजली ट्रांसफार्मर और 234 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। इससे कई इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप है इसको लेकर आठ जिलों में आज शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। भारी बारिश से मनाली के पतलीकूहल तक जगह-जगह भारी नुकसान हुआ है। बाहंग में रेस्तरां ब्यास नदी में आई बाढ़ में बह गया। अब सिर्फ इसका गेट बचा है। 14 मील में भी रिहायशी इलाकों में पानी भर गया हैं इसको देखते हुए प्रशासन की टीम बचाव व राहत कार्य में जुटी है। मनाली-लेह मार्ग बाहंग में भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया है। ओल्ड मनाली से बुरुआ को जाने वाली सड़क भी बंद हो गई। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे बिंदु ढाक के समीप सड़क बहने के कारण ठप हो गया। फसें वाहनों को वामतट मार्ग से भेजा जा रहा है। ब्यास नदी का जल स्तर काफी बढ़ जाने से ग्रीन टैक्स बैरियर आलू ग्राउंड के पास पानी सड़कों पर बह रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को चंबा और कांगड़ा में रेड और कुल्लू-मंडी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना में येलो अलर्ट रहेगा वहीं प्रदेश की ऊंची चोटियों शिंकुला दर्रा, कुगती जोत, बारालाचा, रोहतांग में ताजा बर्फबारी हुई है। 1 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 29 अगस्त से 1 सितंबर तक कई स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर, ऊना, चंबा, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा व बिलासपुर, सोलन व शिमला जिले में आज भी शिक्षण संस्थान बंद रखने का फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन के आदेशानुसार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भी मंगलवार को शिक्षण कार्य बंद रहेगा, उधर मणिकर्ण घाटी की पार्वती नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ा हुआ है वही शिमला में भारी बारिश से गिरि पेयजल योजना में बड़ी मात्रा में गाद आ गई है। इससे शिमला शहर के लिए पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। शिमला-चंडीगढ़ हाईवे पर शोघी के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिर गए। इससे आवाजाही प्रभावित रही। फिलहाल यातायात जारी है फिलहाल बारिश से मची तबाही कब थमेंगी इसका सभी को इंतजार हैं, रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24
हिमाचल प्रदेश में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी,कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे हुआ ठप
Top Tags