Canada में भारतीय छात्रों के स्टडी वीज़ा रिजेक्शन में रिकॉर्ड वृद्धि

भारत  से हर साल बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई के लिए दूसरे देश जाते हैं।

इन देशों में कनाडा का नाम भी शामिल है, जहाँ हर साल बड़ी संख्या में भारतीय छात्र पढ़ने के लिए जाना पसंद करते हैं।

इसी बीच कनाडा सरकार के इमिग्रेशन, रिफ्यूजी एंड सिटिज़नशिप डिपार्टमेंट ने भारतीय छात्रों के वीज़ा आवेदनों के विषय में एक बड़ा खुलासा किया है।

अब भारतीय छात्रों का कनाडा में पढ़ाई का सपना फिलहाल अधूरा रह सकता है।

74% छात्र वीज़ा आवेदन हुए खारिज

कनाडा सरकार के इमिग्रेशन, रिफ्यूजी एंड सिटिज़नशिप डिपार्टमेंट ने हाल ही में डेटा शेयर किया जिसके अनुसार अगस्त 2025 में 74% भारतीय छात्रों के स्टडी परमिट रिजेक्ट कर दिया गए हैं ।

जो भारत के लिए अब तक का सबसे ऊंची रिजेक्शन रेट है।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कनाडाई इमिग्रेशन विभाग ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के साथ हाथ मिलाया है

इस साझेदारी के जरिए भारत औऱ बांग्लादेश से आने वाले फर्जी विज़िटर वीजा आवेदनों की पहचान की जा रही है

कई मामलों में एजेंटो द्वारा नकली कॉलेज लेटर और फर्जी फंडिग डॉक्यूमेंट जमा किए जा  रहे थे।

वही प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की सरकार इस महीने देश की नई  इमिग्रेशन नीति पेश करने वाली है

सरकार का दबाव है कि विदेश नागरिकों की संख्या को सीमित किया जाए इसके साथ ही कनाडा में लोगो का कहना है कि धोखा/धड़ी करने वाले एजेंटों पर कार्यवाई होनी चाहिए,

लेकिन असली छात्रों को  इसकी सजा नही मिलनी चाहिए शिक्षा और वीजा सिस्टम में पारदर्शिता लाई जानी चाहिए। वही इसके बाद भारतीय छात्रों ने भी नाराजगी जताई है

उनका कहना उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए लाख़ो खर्च किये है अब वीजा को लेकर उनकी पढ़ाई का सपना अधूरा ना रह जाएं।