75 साल बाद दुर्लभ संयोग..पौष पूर्णिमा पर माघ मेला का शुभारंभ

प्रयागराज में शनिवार को पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व के साथ माघ मेला का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को माघ मेला की  शुभकामनाएं दीं।

एक्स हैंडल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “श्रीगङ्गादेव्यै नमः माघ मेला के शुभारंभ एवं पावन पौष पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने हेतु तीर्थराज प्रयाग पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, सभी अखाड़ों एवं कल्पवासियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। मां गंगा, मां यमुना एवं मां सरस्वती सभी के मनोरथ पूर्ण करें, यही प्रार्थना है।

बतादे माघ मेला में इस साल पौष पर्णिमा पर 75 वर्षों बाद शुभ का दुर्लभ संयोग बन रहा है। माघ मेला की शुरुआत इस बार तीन जनवरी से शुरु हुआ है। 75 वर्षों साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि माघ मेले की शुरुआत पौष पूर्णिमा के दिन हो रही है। इसके साथ ही रविवार को 75 साल बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में पौष पूर्णिमा के अवसर पर लगभग 15 से 25 लाख श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को विशेष रूप से सुदृढ़ करने के निर्देश दिए है. सीएम योगी ने कहा कि घाट पर अस्पतालों, मेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस, स्वच्छ शौचालय, पेयजल एवं महिला सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।