राम मंदिर आंदोलन के संत और अयोध्या से पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का निध/न हो गया है. उन्होंने मध्य प्रदेश के रीवा में इलाज के दौरान दोपहर 12.20 मिनट पर उन्होंने अंति/म सांस ली. उनके निध/न की खबर मिलते ही अयोध्या सहित पूरे संत समाज और राजनीतिक जगत में शो/क की लहर दौड़ गई है. वे 67 साल के थे।
जानकारी के अनुसार डॉ. रामविलास दास वेदांती मध्य प्रदेश के रीवा जनपद में राम कथा चल रही थी .इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों द्वारा लगातार उपचार के प्रयास किए गए, लेकिन इलाज के दौरान उनका निध/न हो गया. सोमवार सुबह उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई, उन्हे एयरलिफ्ट करके भोपाल एम्स ले जाने की तैयारी थी, एयर एम्बुलेंस पहुंच भी गई थी लेकिन कोहरा होने की वजह से लैंड नही हो पाई
वही निध/न के बाद उनका पार्थिव शऱीर अयोध्या लाया जा रहा है, कल सुबह 8 बजें उनका अं/तिम संस्का/र सरयू तट पर किया जाएगा।
Top Tags