पटियाला के राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (RGNUL) की अकादमिक कांउसिल ने बड़ा बदलाव करते हुए विश्वविद्यालय के नाम से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाने की सिफारिश की है, प्रस्ताव के अनुसार विश्वविद्यालय का नया नाम केवल “नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी”रखा जा सकता है.
बतादें यह फैसला अकादमिक काउंसिल की बैठक में पारित हुआ और अब इसे एग्जीक्यूटिव काउंसिल तथा पंजाब सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है. हालांकि, यह बदलाव लागू होने के लिए पंजाब विधानसभा द्वारा संशोधन एक्ट पास करना होगा, क्योंकि विश्वविद्यालय 2006 में राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पंजाब एक्ट के तहत स्थापित हुआ था.
अब इस प्रस्ताव पर राजनीतिक प्रतिक्रिया शुरु हो गई है। स्थानीय कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने आपत्ति जताlते हुए इसे पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले वोटरों को ध्रुवीकृत करने की साजिश करार दिया है। उन्होने कहा देशभर में संस्थानों के नाम बदलने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जो ऐतिहासिक विरासत को प्रभावित कर रही है.
Top Tags