भारत के पास कमजोर प्रधानमंत्री, जल्द एक हाड्रोजन ब/म फोडूंगा और…PM मोदी पर हमला करते हुए ये क्या बोल गए राहुल गांधी? कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के H-1B वीजा पर 100,000 डॉलर शुल्क लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “कमजोर प्रधानमंत्री” करार दिया, इसके साथ ही वोट चो/री मामले पर भी उन्होंने आरो/प लगाया कि मोदी ने ‘वोट चोरी’ कर चुनाव जीता है और कहा कि वे इसका सबूत “हाइड्रोजन ब/म” की तरह पेश करेंगे साथ ही राहुल ने कर्नाटक CID जांच और CEC पर जानकारी रोकने का भी आरोप लगाया, बतादें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका द्वारा एच-1बी वीजा पर एक लाख डॉलर (88 लाख रुपये) का शुल्क लगाए जाने के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि भारत के पास एक ‘‘कमजोर प्रधानमंत्री’’ हैं, राहुल गांधी ने जुलाई, 2017 में ‘एक्स’ (उस समय के ट्विटर) पर किए गए अपने एक पोस्ट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया। उस पोस्ट में भी कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘‘कमजोर प्रधानमंत्री’’ होने का आरोप लगाया था।
H-1B वीजा में बदले नियमों पर क्या बोले राहुल गांधी?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने शनिवार को दावा किया, ‘‘मैं इस बात को दोहराता हूं, भारत के पास एक कमजोर प्रधानमंत्री है।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘कुछ गैर आप्रवासी कामगारों के प्रवेश पर रोक’ संबंधी सरकारी आदेश पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए। इस फैसले के तहत उन कामगारों के अमेरिका में प्रवेश पर रो/क लगाई जाएगी, जिनके एच1बी आवेदन के साथ एक लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान नहीं किया गया होगा। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने ‘वोट चो/री’ का जिक्र कर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की। राहुल गांधी ने वोट चो/री के सबूतों पर कहा, “हम इसे इस तरह से दिखाने जा रहे हैं कि भारत में किसी को भी संदेह नहीं रहेगा कि नरेंद्र मोदी जी ने ‘वोट चो/री’ की है और चुनाव जीता है। हम एक हाइड्रोजन ब/म का खुलासा करने जा रहे हैं जो स्थिति की वास्तविकता को पूरी तरह से नष्ट कर देगा। हम जो कह रहे हैं उसके हमारे पास खुले और बंद सबूत हैं।”
हम एक हाइड्रोजन ब/म फोड़ेंगे: राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘हमने महादेवपुरा में देखा है, हमने आलंद में देखा है, हम ऐसे सबूत पेश करेंगे, जिससे ये साबित होगा कि नरेंद्र मोदी ने वोट चोरी की है. हम एक हाइड्रोजन ब/म फोड़ेंगे क्योंकि हमारे पास सबूत हैं. हमारे पास शत प्रतिशत प्रूफ हैं.’ राहुल गांधी ने आगे कहा कि कल जब हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, तो हमने जो प्रस्तुत किया, वह काला और सफेद सच है। कर्नाटक में CID जांच चल रही है। CID ने विशेष रूप से उन फोन नंबरों की जानकारी मांगी है जिनका इस्तेमाल इस ‘वोट चोरी’ के लिए किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि ज्ञानेश कुमार CEC हैं। CEC वह जानकारी नहीं दे रहा है जो कर्नाटक CID मांग रहा है। CEC पर इससे बड़ा कोई अभियोग नहीं हो सकता। पुलिस जानकारी मांग रही है और चुनाव आयुक्त नहीं दे रहे हैं। हम एक ऐसा हाइड्रोजन ब/म दिखाने जा रहे हैं जो हालात की हकीकत को पूरी तरह से बदल देगा। हम जो कह रहे हैं उसके हमारे पास साफ-साफ सबूत हैं। फिलहाल राहुल गांधी ने इस मामले में पूरी तरह केंद्र को घेर लिया है, रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24
Top Tags