कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 5 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर वोट चो/री का मुद्दा उठाया
उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में जब चुनाव हुए थे उस वक्त 25 लाख फर्जी मतदाता थे.
वही ब्राजील की मॉडल को लेकर राहुल गांधी के दावे ने सियासत और सोशल मीडिया दोनों ही प्लेटफॉर्म पर सनसनी मचा दी है.
लोग गूगल सर्च कर रहे हैं कि आखिर ये महिला कौन है।
कल दिल्ली के AICC मुखयालय राहुल गांधी ने तीसरी बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी .
उन्होंने चुनाव आयोग पर कई आ/रोप लगाएं। उन्होंने एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो का हवाला देते हुए कहा कि
इस तस्वीर को 22 बार अलग अलग नामों से इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने पूछा कि आखिर इस मॉडल का नाम हरियाणा की वोटर लिस्ट में कहां से आया।
राहुल ने पूछा- कौन है ये ब्राजीलियाई मॉडल?
राहुल ने कहा, “ये महिला कौन है? ब्राजील की मॉडल है, लेकिन हरियाणा में 22 बार वोट डाल चुकी है. दरअसल राहुल गांधी ने मंच से बड़ी स्क्रीन पर एक फोटो को दिखाते हुए कहा ये लेडी कौन है, ये सीमा है, स्वीटी है, सरस्वती है या विलमा है? लेकिन ये तो ब्राजील की मॉडल निकली।

वही हम आपको बतादे है ये महिला कौन है?
इस महिला का असली नाम लरिसा है. और कभी वो मॉडलिंग किया करती थी लेकिन अब वो इस पेशे से दूर है.
लेकिन इंस्टाग्राम पर वो अभी भी सक्रिय है. इस महिला ने ब्राजिलियाई भाषा में इंस्टाग्राम पर अपना मैसेज जारी किया है.
अब इस ब्राजिलियाई महिला लरिसा ने अपनी चर्चा को सुनकर इंस्टाग्राम पर अपना मैसेज जारी किया है।
इस मैसेज का हिंदी अनुवाद ये है-
“हेलो इंडिया, मुझे भारतीय पत्रकारों के लिए एक वीडियो करने को कहा गया था.
इसलिए मैं ये वीडियो बना रही रही हूं, मुझे भारत की राजनीति से कुछ भी लेना-देना नहीं है.
मैं कभी भारत नहीं गई. मैं ब्राजील मॉडल थी और डिजिटल इंफ्लूएंशर भी हूं. मैं भारत के लोगों से प्यार करती हूं. आपका बहुत बहुत धन्यवाद. नमस्ते.”
“देखिए, मैं आपको बताना चाहूंगी, ये पूरा मामला बहुत गंभीर हो चुका है कुछ भारतीय पत्रकार मुझसे जानकारी चाह रहे हैं.
देखिए मैं यहां हूं. कुछ भारतीय पत्रकार मुझे खोज रहे हैं और मेरा इंटरव्यू करना चाह रहे हैं.
दोस्तों मैंने सभी को इंटरव्यू दिया है
“क्या आपको लगता है कि मैं इंडियन जैसी दिखती हूं, मुझे तो लगता है कि मैं मेक्सिकन जैसी दिखती हूं”
“लेकिन मैं आप भारतीयों की दयालुता के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं
जो यहां मेरी कहानियां देख रहे हैं, और उन्हें भारतीय अखबारों में भेज रहे हैं
और भारत के लिए अनुवाद कर रहे हैं. मुझे आपकी भाषा नहीं आती, लेकिन मैं आपकी दयालुता की सचमुच सराहना करती हूं.”
कल प्रेस कॉन्फ्रेंस मे राहुल गांधी ने दावा किया कि 5 लाख 21 हजार से ज्यादा डुप्लीकेट वोटर मिले हैं।
हरियाणा में कुल मिलाकर दो करोड़ वोटर हैं। 25 लाख वोट चोरी का मतलब है कि हर आठ में से एक वोटर फेक था। इसकी वजह से कांग्रेस हारी।
Top Tags