राष्ट्रपति पुतिन आगमन: राहुल गांधी का तं/ज” सरकार ने LoP को रोका”

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज यानी गुरुवार 4 दिसंबर को अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचने वाले हैं। वही राष्ट्रपति  पुतिन के इस यात्रा को लेकर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान आया उन्होंने केंद्र सरकार पर ह/म/ला करते हुए कहा कि सरकार नही चाहती है विपक्ष और रुस के राष्ट्रपति के बीच में कोई मुलाकात हो ।

राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला बोला

राहुल गांधी ने उन्हें विदेशी मेहमानों से नहीं मिलने देने की बात कहकर एक बड़ा मुद्दा उठा दिया है। वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने भी नेता प्रतिपक्ष को विदेशी मेहमानों से नहीं मिलने देने को लेकर सरकार पर हमला बोला है।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर गं/भीर आ/रोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकार उन्हें यानी विपक्ष को विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं देती। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष एक अलग परिप्रेक्ष्य पेश करता है, आखिर हम भी देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। लेकिन सरकार विपक्ष को विदेश मेहमानों से नहीं मिलने देना चाहती है। यह कुछ और नहीं बल्कि असुरक्षा की भावना है।

उन्होने कहा आम तौर पर यह एक परंपरा होती है कि बाहर से जो भी आते है उनकी एलओपी के साथ मुलाकात होती है. ये मनमोहन सिंह और वाजपेयी के समय में होता था लेकिन आजकल क्या होता है जो विदेशी गणमान्य लोग आते है या जब मैं कही बाहर जाता हूं तो सरकार उनको सलाह देती है कि उनको एलओपी से नहीं मिलना चाहिए। ये सरकार की पॉलिसी है और ये हर बार यही करते है।