कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 फरवरी को पंजाब दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी पंजाब के बरनाला में एक रैली को संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी किसानों को मजबूती देने के लिए बरनाला में किसानों के पक्ष में एक बड़ी रैली करेंगे। इस रैली को आगामी विधानसभा चुनाव के राजनीतिक समीकरणों और किसान मुद्दों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है,आगामी रैली के लिए कांग्रेस नेता हरदयाल सिंह कंबोज को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बरनाला जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।
वही राहुल गांधी के पंजाब आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश आ गया है इस दौरे से संगठन को मजबूती मिलेगी, रैली की तैयारियों को लेकर पीपीसीसी के महासचिव ने कंबोज को बरनाला जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक तुरंत बुलाने के लिए कहा है। जानकारी के मुताबित बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, जिला प्रमुख, विधानसभा उम्मीदवार और अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे, ताकि रैली की तैयारियों की समीक्षा की जा सके और पार्टी कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
कयास लगाया जा रहा है राहुल गांधी की यह रैली 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी बिगुल बजाएगी।
Top Tags