कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत पहुंचे
जहां वो गोहाना के मदीना गांव में एक किसान की बेटी की शादी में शामिल हुए।
मदीना गांव में राहुल गांधी के आगमन की सूचना मिलते ही जश्न जैसा माहौल बन गया ।
इसके तीन साल पहले राहुल गांधी इसी किसान संजय के खेत में ट्रैक्टर चलाया था।
सुबह करीब पौने 11 बजे राहुल अपनी कार से गोहाना पहुचें ।
उनके साथ रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता और मेजबान घराती बुके लेकर स्वागत के लिए खड़े थे।
इस दौरान राहुल को हरियाणवी पगड़ी पहनाया गया औऱ उनका स्वागत किया गया।
दरवाजे पर खड़े युवकों ने जोर से कहा-राहुल भाई राम-राम। यह सुनकर राहुल हाथ जोड़कर मुस्कराए और आगे बढ़ गए।
गोहाना के शादी समारोह में राहुल करीब आधा घंटा रुके उन्होने शादी के गीत सुने । चुरमा खाया और दूध भी पिया।
शादी वाले घर में राहुल जमीन पर बिछे गद्दों पर घरातियों के बीच बैठे। राहुल गांधी को अचानक अपने बीच देख कर गांव के लोग खुश हुए ।
रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा किसान की बेटी की शादी में पहुंचकर राहुल ने अपना वचन निभाया है।
धनाढ्य लोगों की शादी में तो सभी नेता पहुंच जाते हैं, लेकिन एक साधारण किसान के घर पहुंचकर राहुल ने अपनी सोच दिखाई है।
Top Tags