छठ पर्व की धूम पूरे देश में छाई हुई है सभी जगह सूर्य उपासना और लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने सभी व्रतियों और नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दी शुभकामना
छठ पर्व को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आपके जीवन को सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित करे।”
प्रियंका गांधी वाड्रा ने छठ पर्व की शुभकामना भोजपुरी लोक शैली में दिया
वही कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने छठ पर्व की शुभकामना भोजपुरी लोक शैली में संदेश देते हुए कहा, “दुखवा मिटाईं छठी मइया, रउवे असरा हमार। सभी के पुरावेली मनसा, हमरो सुन लीं पुकार।” उन्होंने लिखा, “सूर्यदेव और छठी मां की उपासना, प्रकृति पूजा व लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मइया सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छठ पूजा की दीं शुभकामनाएं
उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “प्रकृति के महत्त्व व भक्ति को समर्पित, श्रद्धा, समर्पण, आस्था, नव सृजन के मूल्यों पर बल देने वाले व शक्ति स्रोत सूर्य देव की आराधना के महापर्व छठ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
हमारी महान सभ्यता अस्त होते और उदित होते सूर्य, दोनों को समान श्रद्धा और सम्मान देती है। यह अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और अपार आनंद का संचार करे, मेरी यही कामना है।”
Top Tags