कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने PM मोदी पर पंजाब के लिए जारी पैकेज पर तं/ज कसा है, उन्होंने सोमवार को PM मोदी पर आरो/प लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बा/ढ़ प्रभावित पंजाब के लिए घोषित 1600 करोड़ रुपये का प्रारंभिक राहत पैकेज राज्य के लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने यह मांग फिर दोहराई कि पंजाब के लिए तत्काल व्यापक रा/हत पैकेज जारी किया जाए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बीते 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर पंजाब के लिए व्यापक राहत पैकेज जारी करने का आग्रह किया था।
राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक लेटर पोस्ट किया, ‘‘पंजाब को बा/ढ़ की वजह से लगभग 20,000 करोड़ रुपये का नुक़/सान हुआ है। ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1600 करोड़ रुपये का प्रारंभिक राहत पैकेज पंजाब के लोगों के साथ अन्या/य है।’’
पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है
राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में लाखों घर उ/जड़ गए, चार लाख एकड़ से ज़्यादा की फ़सल ब/र्बाद हो गई और बड़ी संख्या में जानवर बह गए। ‘‘फिर भी पंजाब के लोगों ने अद्भुत हिम्मत और जज़्बा दिखाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे एक बार फिर पंजाब को खड़ा करेंगे, उन्हें बस सहारे और मजबूती की ज़रूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री से फिर से आग्रह करता हूं कि तुरंत एक व्यापक राहत पैकेज जारी करें’’ रिपोर्ट न्यूज पीडिया24
Top Tags