लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज सोमवार को पंजाब के बा/ढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे। अपने इस एक दिवसीय दौरे के दौरान वह अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों के बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे और उनकी सम/स्याओं को नजदीक से जानेंगे।कांग्रेस पार्टी द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी सुबह 9:30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद वह सीधे बा/ढ़ प्रभावित इलाकों का रुख करने के लिए रवाना हो गए। जहां वे प्रभावित परिवारों से मिलकर ज़मीनी हाला/त का जायजा लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी सोमवार को सुबह 10:15 बजे अजनाला के रमदास स्थित गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब में बा/ढ़ प्रभावित लोगों से मिलेंगे। इसके बाद 11:45 बजे गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक के गांव गुरचक्क में किसानों मुलाकात करेंगे। 1:45 बजे गुरदासपुर जिले के ही दीनानगर के मकोड़ा पत्तन में बा/ढ़ पीड़ितों से मिलेंगे
पंजाब में बाढ़ से मची तबा/ही
इस साल के मानसून में पंजाब के लगभग सभी जिलों को बा/ढ़ की मार झेलनी पड़ी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 23 जिलों के 297 गांव पानी में डू/ब गए हैं, और 1.9 लाख हेक्टेयर से अधिक फसली क्षेत्र जलमग्न हो चुका है। अब तक 15 जिलों में 52 लोगों की मौ/त की पुष्टि हो चुकी है, जबकि हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच दिन पहले पंजाब का दौरा कर हालात का जायजा लिया था। उन्होंने राहत कार्यों के लिए 1600 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। हालांकि, मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने इस राशि को अपर्याप्त बताते हुए केंद्र से और अधिक सहायता की मांग की है।। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान भी बा/ढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं।
राहुल के पंजाब दौरा से कांग्रेस में खासा उत्साह
कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का कहना हैं, कांग्रेस हमेशा ही किसानों के साथ खड़ी रही है। राहुल गांधी भी किसानों का द/र्द बांटने के लिए आ रहे हैं।
2027 के लिए राजनीतिक जमीन हासिल करने की तैयारी रहीं पार्टियां
बाढ़ राहत को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है, माना जा रहा है सभी पार्टियों का राजनीतिक लक्ष्य 2027 है पंजाब को लेकर आप के सभी मंत्री बा/ढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जुटे हुए हैं तो कांग्रेस ने भी दो करोड़ रुपये की राहत सामग्री को वितरित किया है। रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24
Top Tags