Indigo की फ्लाइट्स कैंसिल पर राहुल गांधी भड़के सरकार पर..

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की लगातार तीसरे दिन उड़ानों की रद्द और देरी की घटनाओं पर अब राजनीतिक बयानबाजी हो गई है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को घेरते हुए..इसे सरकार की ‘मोनोपॉली मॉडल’ वाली आर्थिक नीतियों का परिणाम बताया। शुक्रवार को इंडिगो ने अपनी 550 से ज्यादा उड़ाने रद्द की है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया ‘X’ पर पोस्ट किया

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया ‘X’ पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने एयरलाइंस में हाल की दिक्कतों के लिए एविएशन सेक्टर में मोनोपॉली को जिम्मेदार ठहराया और बाजार में ‘फेयर कॉम्पिटिशन’ की मांग की. इंडिगो फियास्को इस सरकार के मोनोपॉली मॉडल की कीमत है. फिर से आम भारतीयों को देरी, कैंसिलेशन और बेबसी का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने आगे लिखा कि इंडिगो की नाकामी को बार फिर आम भारतीय इसकी कीमत देरी, कैंसलेशन और लाचारी के रूप में चुका रहे हैं. भारत हर सेक्टर में फेयर कॉम्पिटिशन का हकदार है, मैच-फिक्सिंग मोनोपॉली का नहीं.

उन्होंने आरोप लगाया कि देश के संस्थान अब आम जनता के लिए नहीं, बल्कि मोनोपॉली समूहों के लिए काम कर रहे हैं। लाखों छोटे व्यवसाय चौपट हो रहे हैं और रोजगार पैदा नहीं हो रहा। राहुल गांधी ने कारोबारियों पर भी हमला किया कि वे सरकारी और मोनोपॉली दबावों से डर कर अपने व्यवसाय बेचने को मजबूर हो रहे हैं। उन्हें आईटी, सीबीआई और ईडी की छापों का भय रहता है। भारत के कारोबारी समुदाय को लेकर कहा कि वे फोन पर बात करने से भी डरते हैं. डरते हैं कि कोई मोनोपॉली समूह और सरकार मिलकर उनके सेक्टर में घुस न जाए?