लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लोगो के साथ होने वाले घटना को लेकर बात उठाते है,अब ताजा मामला त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की है जिस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देहरादून में ह/त्या मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना पर चिं/ता जाहिर की। वहीं, सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट लिखते हुए उन्होंने कई बातें कही हैं।
राहुल गांधी ने लिखा,”देहरादून में अंजेल चकमा और उनके भाई माइकल के साथ जो हुआ, वह एक भया/वह घृणा अ/पराध है। नफरत रातोंरात पैदा नहीं होती। वर्षों से इसे रोजाना, खासकर हमारे युवाओं को, जहरीली सामग्री और गैर-जिम्मेदार बयानों के माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा है।” वहीं, पोस्ट के जरिए राहुल गांधी ने भाजपा पर भी निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने लिखा,”सत्ताधारी भाजपा के नफ/रत फैलाने वाले नेतृत्व द्वारा इसे सामान्य बना दिया गया है।
भारत सम्मान और एकता पर बना है, न कि भ/य और दुर्व्य/वहार पर। हम प्रेम और विविधता का देश हैं। हमें एक ऐसा मृ/त समाज नहीं बनना चाहिए जो साथी भारतीयों को निशाना बनाए जाने पर आंखें मूंद ले। हमें आत्मचिंतन करना चाहिए और यह समझना चाहिए कि हम अपने देश को किस ओर जाने दे रहे हैं।”उन्होंने आगे लिखा,”मेरी संवेदनाएं चकमा परिवार और त्रिपुरा तथा उत्तर-पूर्वी भारत के लोगों के साथ हैं। हमें आपको अपने साथी भारतीय भाई-बहन कहने पर गर्व है।”
पूरा मामला देहरादून का
बतादें पूरा मामला देहरादून का है जहां नस्लीय टिप्पणी करने पर एक आदिवासी छात्र को बेरहमी से पीट-पीटकर मौ/त के घाट उतार दिया गया। छात्र का नाम अंजेल चकमा था, जो त्रिपुरा का निवासी था और देहरादून के जिज्ञासा विश्वविद्यालय में एमबीए के अंतिम वर्ष का छात्र था। उपद्रवियों द्वारा अंजेल पर जानलेवा हमला करने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और कई दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। आखिर में उसने दम तोड़ दिया।
Top Tags