राहुल गांधी-खरगे की जोड़ी आज बरनाला में..महारैली को करेंगे संबोधित

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शनिवार को बरनाला आ रहे हैं। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आएंगे। राहुल गांधी बरनाला की अनाज मंडी में एक महारैली को संबोधित करेंगे। रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली की शुरुआत सुबह करीब 11:30 बजे होगी। राहुल गांधी दोपहर करीब 12:30 बजे अनाज मंडी पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी मनरेगा बचाओं संग्राम और किसान मजदूर रैली को संबोधित करेंगे। इसे 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब कांग्रेस के कैंपेन के लिए एक धमाकेदार शुरुआत माना जा रहा है।

वही बरनाला में इस महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबित रैली में राहुल गांधी मनरेगा मजदूरों से सीधे बातचीत भी करेंगे और उनकी परेशानियां सुनेंगे । पार्टी सूत्रों के अनुसार रैली में करीब एक लाख लोगों की भीड़ एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है।