संसद के बजट सत्र में लगातार हर रोज हंगामा बना हुआ है लोकसभा में आज भी हंगामे के आसार बने हुए हैं। दरअसल राहुल गांधी सदन में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब के कुछ अंश लोकसभा में पढ़ने की जिद पर बैठे हैं।कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
इसके साथ ही 13 फरवरी को बजट सत्र का पहला चरण खत्म होने वाला है। जिसके बाद संसद कुछ समय के लिए स्थगित हो जाएगी और 9 मार्च को फिर से आगे की कार्यवाही शुरू होगी।
नरवणे की किताब अमेजॉन पर..राहुल गांधी
आज सुबह एक बार फिर विपक्ष ने अपनी बात से सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश की, जब राहुल गांधी संसद की कार्यवाही में भाग लेने के लिए पहुंचे तो इस दौरान उन्होंने संसद परिसर में मीडिया से बात की। उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज नरवणे का पोस्ट दिखाया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘यह जनरल मनोज नरवणे ने लिखा है।
मनोज नरवणे का अप्रकाशित पुस्तक की लेकर राहुल गांधी ने कहा की मुझे भरोसा है की नरवणे सच बोल रहे हैं और पेंग्विन झूठ बोल रहा है , उन्होंने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा कि किताब ऑनलाइन बिक रही है।
मुझे तो लगता है की नरवणे सच बोल रहे हैं कि हेलो फ्रेंड्स, माई बुक इज अवेलेबल नाउ..जस्ट फॉलो का लिंक। हैप्पी रीडिंग, जय हिंद। राहुल गांधी ने आगे कहा, जनरल नरवणे ने यह पोस्ट किया था। अब इसमें ये हो सकता है कि या तो नरवणे झूठ बोल रहे हैं और मुझे आर्मी चीफ पर भरोसा है, मुझे नहीं लगता कि वह झूठ बोल रहे हैं। या पेंग्विंग पब्लिशर्स झूठ बोल रहा है। कोई तो झूठ बोल रहा है, दोनों सच नहीं बोल सकते। राहुल गांधी ने जनरल नरवणे के एक अन्य ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि उसमें लिखा है—“प्लीज 2023 में मेरी किताब खरीदें।”
राहुल गांधी ने कहा, एक तरफ पेंग्विन कह रहा है कि किताब नहीं छपी है। किताब अमेजॉन पर है ऐसा जनरल नरवणे के पोस्ट से साबित होता है। इस पोस्ट में वह यह भी कह रहे हैं कि प्लीज मेरी किताब पढ़ो। राहुल गांधी ने कहा, मैं पेंग्विन से ज्यादा जनरल नरवणे पर भरोसा करूंगा। नरवणे सेनाध्यक्ष थे और उन्होंने कुछ दावा किया, जो सरकार को अच्छा नहीं लगा।
Top Tags