राहुल गांधी का X पर PM पर वार: “देशभक्ति की ये सजा क्यों?”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने  X  पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी को घेरा है उन्होंने लद्दाख में हुई हिं/सा में एक पूर्व सैनिक के मा/रे जाने का हवाला देते हुए मंगलवार को आ/रोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस केंद्रशासित प्रदेश के लोगों साथ धोखा किया है। उन्होंने ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को “हिं/सा और ड/र की राजनीति बंद करके” संवाद करना चाहिए तथा हिं/सा की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

 

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर थारचिन के पिता का एक वीडियो साझा किया। राहुल गांधी ने पोस्ट किया, “पिता फौजी, बेटा भी फौजी, जिनके खून में देशभक्ति बसी है। फिर भी भाजपा सरकार ने देश के वीर बेटे की गो/ली मा/रकर जान ले ली, सिर्फ इसलिए क्योंकि वो लद्दाख और अपने अधिकार के लिए खड़ा था।” उन्होंने कहा,”पिता की दर्द भरी आंखें बस एक सवाल कर रही है – क्या आज देशसेवा का यही सिला है?

 

 

बीते 24 सितंबर को हुई हिं/सा में कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिक त्सावांग थारचिन की भी मौ/त हो गई थी। पूर्व सैनिक त्सावांग थरचिन कारगिल युद्ध के वीर थे,  उनके परिवार ने पुलिस की कार्रवाई और उनकी मौ/त के संदि/ग्ध कारणों पर सवाल उठाए हैं। परिजन ने थरचिन के लिए निष्पक्ष जांच और लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग की है। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24