केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार 20 फरवरी को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए. पेशी के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मुझ लगे सभी आरोप राजनीतिक हैं. उन्होने कहा राजनीतिक साजिश के तहत उनको फसाया जा रहा है। मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी आज राहुल गांधी करीब 20 मिनट तक कोर्ट में रहें, राहुल सुबह करीब 11 बजे कोर्ट में हाजिर हुए. वहीं बयान दर्ज कराने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी पार्टी के नेताओं के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए.
कोर्ट ने राहुल गांधी को आखिरी मौका देकर तलब किया था. अदालत की ओर से उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए 20 फरवरी को व्यक्तिगत रुप से पेश होने का आखिरी मौका दिया गया था. कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि इसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोर्ट से निकलने के बाद राहुल गांधी रामचेत मोची के दुकान पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की। रामचेत वही है जिनकी दुकान पर बैठ कर राहुल गांधी ने जुते सिले थे। इसके बाद उन्होने रामचेत को सिलाई मशीन भिजवाई थी।
मानहानि से जुड़ा यह मामला अक्टूबर 2018 का है. सुल्तानपुर जिले के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज किया था. विजय मिश्रा ने आरोप लगाया कि अगस्त 2018 में कर्नाटक में एक प्रचार के दौरान, राहुल ने अमित शाह के बारे में गलत बातें कहीं, उन्होंने कहा था कि बीजेपी ईमानदार और साफ-सुथरी राजनीति का वादा करती है, जबकि इसे एक ऐसे पार्टी अध्यक्ष लीड कर रहे हैं जो एक हत्या के केस के आरोपी हैं. विजय मिश्रा उस समय भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे.
Top Tags