संसद परिसर में राहुल-बिट्टू की तीखी बहस..मकर द्वार पर गरमाई सियासत

संसद परिसर में आज बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस हो गई। संसद में आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है .आज एक नया हंगामा देखने को मिला आज राहुल गांधी औऱ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का आमना सामना हुआ औऱ एक  दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाया गया जिसको लेकर राहुल गांधी ने रवनीत सिंह को गद्दार दोस्त बताया और रवनीत सिंह ने राहुल गांधी को देश का दुश्मन बताया

राहुल गांधी ने रवतीत सिंह के तरफ हैंड शेक करने के लिए हाथ बढ़ाया लेकिन रवनीत सिंह हैंड शेक के लिए हाथ नही आगें बढ़ाए। और कहा उनका देश के दुश्मनों से कोई लेना  देना नही है।

यह पहली बार नहीं जब बिट्टू औऱ राहुल गांधी के बीच इस तरह की बयानबाजी नही चली ।

बतादें रवनीत बिट्टू पहले पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेताओँ में जाने जाते थे लेकिन बाद में  वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए फिर केंद्रीय मंत्री बन गए ।

मकर द्वार पर दोनो के बीच आरोप प्रत्यारोप शुरु हुआ। राहुल गांधी ने मकर द्वार से गुजर रहें रवनीत बिट्टू को कहा “लो आ गया मेरा गद्दार दोस्त अब फिर से वापस आ जाओँ”, इस पर रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी पर प्रतिक्रिया दी। वह उन लोगों से कोई संबंध नहीं रखते जिन्हें वह देश का दुश्मन मानते हैं।