पंजाब में आज सुबह 11 बजे से शाम 3 बजें तक प्रदेश के सभी टोल फ्री रहेंगे यानि आज 4 घंटे के लिए टोल फ्री रहेगे, बतादें कौमी इंसाफ मोर्चा ने सिख बंदियों कि रिहाई की मांग की है। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक प्रदेश के टोल प्लाजा पर टोल वसूली नहीं होने दी जाएगी। इसी कड़ी में लाडोवाल टोल प्लाजा पर और चंडीगढ़ रोड़ पर समराला के पास नीला टोल प्लाजा फ्री कर दिया गया है.
दरअसल, सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों द्वारा आज लाडोवाल टोल प्लाजा पर 11 बजे से 3 बजे तक धरना लगाया जा रहा है। मोर्चा नेताओं का कहना है कि धरने के दौरान किसी भी वाहन चालक से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पिछले कई वर्षों से सिख बंदियों की रिहाई को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं ले रही है। धरने के चलते कई स्थानों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है, वहीं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है वही इस संघर्ष में कई किसान संगठन सहयोग कर रहे है।
कौमी इंसाफ मोर्चा सिख बंदियों की रिहाई, 2015 की बेअदबी घटनाओं औऱ बहबल कलां फायरिंग के मामलों में इंसाफ की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है इसके साथ चंडीगढ़ की ओर कूच औऱ प्रदर्शन भी कर चुके है।
वही अब लाडोवाल टोल प्लाजा पर कौमी मोर्चा के सदस्य पहुंच चुके है।
Top Tags