पंजाब : मशहूर पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के पिता और महान संगीत पूरण शाह कोटी का नि/धन ।
पूरण शाह कोटी ने 72 साल की उम्र में अं/तिम सांस ली।
पूरन शाह बेटे के साथ जालंधर के देओल नगर में रहते थे।
पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहें थे।
जालंधऱ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से पूरे संगीत जगत में शो/क की लहर दौड़ गई है।
पूरण शाह कोटी एक म्यूजिक गुरु थे, उन्होंने पंजाबी लोक और सूफी संगीत को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई।
वे मशहूर गायक हंस राज हंस और जसबीर जस्सी जैसे दिग्गज कलाकारों के भी गुरु रहे ।
पूरण शाह कोटी का योगदान पंजाबी संगीत के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।
उनका जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
Top Tags