पंजाब के जालंधर मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की कनाडा के विंडसर शहर में ह/त्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात हमलावर ने उनके घर में घुसकर चाकू से ह/मला किया। 45 साल के गंभीर रूप से घायल नैन्सी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौ/त हो गई। घटना करीब 9:30 बजे की है। इस घटना के बाद भारतीय समुदाय में भी सनसनी फैल गई है।
कनाडाई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि विंडसर के टॉड लेन इलाके में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल पर उनके घर के भीतर चाकू से हमला किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसेक्स-विंडसर आपातकालीन चिकित्सा सेवा के सदस्य रात करीब 9:30 बजे टॉड लेन के 2400 ब्लॉक में पहुंचे। मौके पर पहुंची टीम ने गंभीर रूप से घायल नैन्सी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।
नैन्सी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं और अपने वीडियो में कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर टिप्पणी करती थीं।नैन्सी डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर ढिल्लों और खा/लि/स्तानी गतिविधियों की सोशल मीडिया पर खुलकर आलोचना करती थीं। कनाडा पुलिस ने बताया कि ह/त्या का मामला दर्ज कर ग/ह/नता से जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां हमलावरों की पहचान के लिए लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटनास्थल के आस पास के क्षेत्रों को सील कर दिया गया है।
Top Tags