UPSC में चमके पंजाब के युवा, विधानसभा में हुआ सम्मान

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में UPSC परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कुलतार सिंह संधवां ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि ये युवा न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे देश का भविष्य हैं।

समारोह के दौरान अमन अलूने, रसनित कौर, मनप्रीत कौर, जयंत गर्ग और कृतिका चौधरी को विशेष सम्मान दिया गया।

स्पीकर ने कहा कि UPSC जैसी कठिन परीक्षा को पास करना अनुशासन, दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने नए अधिकारियों को ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ काम करने का संदेश दिया।