मोहाली : लोकप्रिय पंजाबी संगीत जगत के जाने-माने चेहरे राजवीर जवंदा की स्वास्थ्य स्थिति चिं/ता का विषय बनी हुई है।
राजवीर जवांदा की तबीयत को लेकर अस्पताल प्रशासन ने अपडेट जारी किया है।
मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ने उनकी सेहत पर एक नया मेडिकल बुलेटिन जारी किया है ।
राजवीर जवांदा की बाइक एक्सीडेंट के बाद से हालत गं/भीर बनी हुई है। उनका लगभग पिछले एक हफ्ते से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
27 सितंबर को उनका एक्सीडेंट हुआ था और सिंगर अभी भी लाइफ सपोर्ट पर हैं।
फोर्टिस अस्पताल ने अपने हेल्थ बुलेटिन में कहा कि 35 वर्षीय सिंगर की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ने उनकी सेहत पर एक नया मेडिकल बुलेटिन जारी किया है
मोटरसाइकिल से शिमला जाते समय हुआ हादसा
बता दें कि राजवीर जवांदा 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी में मोटरसाइकिल से शिमला जा रहे थे जब उन्होंने मोटरसाइकिल पर कंट्रोल खो दिया और रास्ते में उनका भीषण एक्सीडेंट हो गया।
“बेहद गंभीर” हालत में पंजाब के मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल लाया गया था।
मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल के हेल्थ अपडेट के अनुसार “राजवीर जवांदा अभी भी लाइफ सपोर्ट पर हैं और गहन देखभाल और न्यूरोसाइंस की क/ड़ी निगरानी में हैं।”
इससे एक दिन पहले ही उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह अपने ट्रेलर के पास खड़े होकर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे थे। हालांकि, उनके फैंस को क्या पता था कि कुछ घंटों बाद ही उनका इतना बुरा एक्सीडेंट हो जाएगा। इस सड़क दुर्घटना में सिंगर के सिर और रीढ़ की हड्डी में गं/भीर चोटें आई हैं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
Top Tags