पंजाबी संगीत जगत को फिर तगड़ा झटका लगा है बतादें पंजाबी गायक हरमन सिद्धू की मानसा जिले के गांव ख्याला में भीष/ण सड़क हा/दसा हुआ जिसमें उनकी दर्दनाक मौ/त हो गई।
जानकारी के अनुसार हरमन सिद्धू गत रात करीब 12 बजें अपने गांव ख्याला वापिस जा रहे थे कि तभी उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हरमन सिद्धू की मौके पर ही मौ/त हो गई। हरमन सिद्धू की अचानक हुई मौत से प्रशंसकों और संगीत जगत में शो/क की लहर है।
फिलहाल हा/दसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने श/व को सिविल अस्पताल पहुंचाया और परिवार को सूचित किया । हरमन सिद्धू की मौ/त से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शो/क की लहर है बतादें पारिवारिक सूत्रों ने जानकारी दी कि हरमन के पिता का अभी डेढ़ साल पहले ही निध/न हुआ है अब उनके घर पर सिर्फ उनकी मां उनकी पत्नी और उनकी बेटी ही रह गये है।हरमन सिद्धू अपने माता पिता की इकलौती संतान थे। परिवार ने जानकारी दी कि 2025 के अंत तक उनके 2 गीत रिलीज होने वाले थे, गीतों की शूटिंग पूरी हो गई थी। वही इस हादसे की वजस से उनके परिवार पर दु/खों का पहाड़ टूट पड़ा।
Top Tags