चंडीगढ़, 22अगस्त — पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री आज गहरे शोक में डूब गई जब लोकप्रिय अभिनेता और हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला का अचानक निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके करीबी मित्र बाल मुकुंद शर्मा ने निधन की पुष्टि की,भल्ला अपनी अदाकारी और हास्य से घर-घर में लोकप्रिय थे। उनके चले जाने से फिल्म जगत और प्रशंसकों को बड़ा सदमा पहुँचा है, इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एच. के. खरबंदा ने कहा कि अस्वस्थ जीवनशैली, मोटापा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और नशे की आदतें ब्रेन स्ट्रोक के बड़े कारण हैं। स्ट्रोक के दो प्रकार होते हैं — हैमरेजिक और इस्कीमिक। उन्होंने बताया कि समय पर उपचार बेहद ज़रूरी है और 4.5 घंटे के ‘गोल्डन पीरियड’ में इलाज होने पर जान व विकलांगता दोनों बच सकती हैं,डॉ. खरबंदा ने FAST सूत्र याद रखने की अपील की —F: चेहरे का टेढ़ा होना, A: हाथ में कमजोरी, S: बोली में परेशानी, T: समय पर चिकित्सा सहायता। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप और मधुमेह को नियंत्रित करना, संतुलित आहार लेना, नियमित व्यायाम करना और धूम्रपान व अल्कोहल छोड़ना स्ट्रोक की रोकथाम के लिए बेहद अहम है।
पंजाबी इंडस्ट्री शोकाकुल, ब्रेन स्ट्रोक पर विशेषज्ञ की चेतावनी
Top Tags