उ त्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हिमालयी क्षेत्रों से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से गिरा है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है।
इसका असर अब राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत अन्य मैदानी राज्यों में भी साफ तौर पर दिखने लगा है
लेकिन आज सुबह पंजाब में खिली धूप ने जनजीवन को बहुत सूकून दिया
सभी धूप सेकने घऱ के बाहर और छतों पर दिखाई दिये इसका असर बूढों और बच्चों पर खासा दिखाई दिया।
बर्फिली हवाओं का असर शुक्रवार को भी दिखाई दिया था
हालांकि हल्की धूप का असर कल भी दोपहर में था
लेकिन धूप के बीच भी शीतलहर की गलन महसूस हो रही थी।
लोग अलाव जला कर सर्दी से राहत लेते दिखे वही आज फिर खिली धूप ने राहत दी है।
Top Tags