पंजाब विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए छात्रों और अभिभावकों की मांगो को ध्यान में रखते हुए आयोजित होने वाली अपनी प्रमुख स्नातक प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। प्रशासनिक कारणों और छात्रों व अभिभावकों की भारी मांग को देखते हुए पीयू-सीईटी (स्नातक) और पीयूटीएचएटीकी तिथियों में बदलाव किया गया है। ये परीक्षाएं अब मई में आयोजित होंगी।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पीयू-सीईटी (स्नातक) 2026 पहले 28 दिसंबर, 2025 को होनी थी, लेकिन अब यह 10 मई को आयोजित की जाएगी। इसी तरह पीयूटीएचएटी (पर्यटन एवं आतिथ्य योग्यता परीक्षा) 2026 : जो पहले 9 जनवरी को निर्धारित थी, अब 15 मई, 2026 को ली जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविद्यालय को विभिन्न वर्गों से परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे इस वजह से यूनिवर्सिटी ने यह निर्णय लिया है।
अभ्यर्थी पी.यू.-सी.ई.टी (अंडरग्रेजुएट) से संबंधित जानकारी के लिए cetug.puchd.ac.in और टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी एप्टीट्यूड टेस्ट से जुड़ी जानकारी के लिए puthat.puchd.ac.in पर विजिट कर सकते हैं और अहम जानकारियां प्राप्त कर सकते है।
Top Tags