ठंड और कोहरे के चलते पंजाब स्कूल 7 जनवरी तक बंद

कड़ाके की ठंड ने सभी का जीना मुहाल कर दिया है बच्चे, बूढे या जवान सभी ठंड से पूरी तरह कांप गए है। इसके साथ ही सुबह औऱ शाम के समय पड़ने वाले कोहरे से आवागमन पर रोक लगती जा रही है कोहरे की वजह  से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है इसी के  मद्देनजर पंजाब के शिक्षामंत्री ने बच्चों को रहात देते हुए हुए पंजाब के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ाकर 7 जनवरी तक कर दी गई हैं।

 

शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मौसम की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है। इसके तहत शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि प्रदेश में ठंड और कोहरे को देखते हुए, बच्चों और स्टाफ की सेहत ध्यान में रखते हुए, राज्य के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त एवं प्राइवेट स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की जा रही हैं। इसलिए अब राज्य के सभी स्कूल 8 जनवरी से खुलेंगे।