आज दोपहर 12 बजें से पंजाब रोडवेज–PRTC बसें बंद, कर्मचारियों की हड़/ताल”

पंजाब में आज 17 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे से पंजाब रोडवेज और PRTC की बसें नहीं चलेंगी। पंजाब रोडवेज पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन किलोमीटर स्कीम के विरोध में आ गए हैं।

 

बतादें पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के कर्मचारियों ने सोमवार दोपहर 12 बजे से सरकारी बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है। यूनियन प्रतिनिधियों का कहना है सरकार और मैनेजमेंट 17 नवंबर को प्राइवेट बसों यानी किलोमीटर स्कीम बसों की व्यवस्था के लिए टेंडर खोलने की कोशिश करेगी, जिसका संगठन कड़ा विरो/ध करेगा और विरोध प्रद/र्शन किया जाएगा। इसके साथ ही पहला ध/रना प्रद/र्शन PRTC चेयरमैन और MD के आवास और हेड ऑफिस के बाहर होगा।

7 हजार से अधिक कर्मचारी विरो/ध करेंगे

उन्होंने चेतावनी दी कि इस बार आर-पार की कार्रवाई होगी और मांगें पूरी न होने पर पक्का मोर्चा खोला जाएगा। संगठन के अनुसार 7 हजार से अधिक कर्मचारी विरोध करेंगे और अगर टेंडर खोले गए तो अलग-अलग जगहों पर विरो/ध प्रद/र्शन किए जाएंगे। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बताया कि परिवहन विभाग का निजीकरण करने का प्रयास हो रहा है, जिसे कभी बर्दा/श्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर से ठीक दोपहर 12 बजे पनबस और पीआरटीसी बसों का पूरा रूट जाम करके हड़ताल शुरू की जाएगी और कार्रवाई के तौर पर विभाग के एमडी और पीआरटीसी चेयरमैन के आवास और मुख्य कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा और इसके साथ ही 18 नवंबर को चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास पर पक्का धरना दिया जाएगा। संगठन ने सभी कमेटियों को पूरी तैयारी के साथ चंडीगढ़ पहुंचने को कहा है।

577 रूटों पर चलती है बसें

बतादें  पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) की बसें वर्तमान में 577 रूटों पर संचालित होती हैं। इनमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के मार्ग शामिल हैं।