पंजाब के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी दूसरे 5 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर लगा दी गई है
इनमें 26- IAS रैंक के अधिकारी है और 7- IPS अफसरों को पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाली विधानसभा चुनावों के लिए जनरल और सुरक्षा पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, यह चुनाव ड्यूटी लगभग दो महीने तक चलेगी , चुनाव आयोग द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ये अधिकारी पूरे चुनावी प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
नामांकन प्रक्रिया से लेकर चुनाव प्रचार, मतदान और मतगणना तक पूरे चुनावी घटनाक्रम पर नजर रखेंगे।
उन्हें अपने-अपने आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में जिला डिप्टी कमिश्नरों और रिटर्निंग अधिकारियों के निर्देशों के तहत कार्य करना होगा।
Top Tags