आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब सरकार ने अगले साल 2027 में होने वाले चुनावों से पहले ज़रूरतमंद परिवारों को चीनी, दाल, चायपत्ती, सरसों का तेल और हल्दी देने का फ़ैसला किया है। सीएम मान ने कहा कि 40 लाख परिवारों को फूड किट दी जाएगी। नीले कार्ड धारकों को पंजाब सरकार की यह सारी सुविधा मिलेगी।
सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस में ‘मेरी रसोई’ योजना शुरु करने की घोषणा की, जिसके तहत राज्य सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत 40 लाख परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएगी।
मान ने यहां मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा कि इस पहल का उद्देश्य गरीब परिवारों के बच्चों का पर्याप्त पोषण सुनिश्चित करना है। उन्होने कहा राज्य सरकार पहले से ही इन लाभार्थियों को रियायती दरों पर गेहूं उपलब्ध करा रही है और वह राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
नयी योजना के तहत, परिवारों को 2 kg चीनी, 2 kg उड़द चने दाल, 1 लीटर सरसों का तेल, 1 kg नमक और 200 g हल्दी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य सामग्री का वितरण में 3 महिने का सामान पहले ही दे दिया जाएगा और वितरण का पहला चरण अप्रैल में शुरू होगा।
Top Tags