पंजाब सरकार ने UAE में फंसे लोगों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी किया

ईरान-इज़राइल लड़ाई के बीच चल रहें युद्ध में कई पंजाबी परिवार भी अरब देशों में फंसे हुए है जो UAE के अलग-अलग देशों में घूमने गए थे, इनमें कई टूरिस्ट हैं जो फ़्लाइट कैंसिल होने की वजह से वापस नहीं आ सके और वही पर फंस गए है । अब पंजाब सरकार अपने लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए सामने आई है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मी़डिया पर पोस्ट किया

पंजाब सरकार ने इन हालात को देखते हुए, अपना कंट्रोल रुम गठित किया है  कंट्रोल रुम में लैंड लाइन से लेकर वाट्सऐप नंबर भी जारी किए गए है। इस बारे में जानकारी देते हुए  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मी़डिया पोस्ट पर कहा है”  मौजूदा हालात में पंजाब सरकार अपने नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है। अरब देशों में लड़ाई की वजह से, इन देशों में कई पंजाबियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन हालात को देखते हुए, सरकार ने NRI विंग के नंबर जारी किए हैं। इन देशों में फंसा कोई भी व्यक्ति या परिवार का सदस्य तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करे। मैं विदेश मंत्रालय के संपर्क में हूँ। हम उन्हें जल्द से जल्द सभी ज़रूरी मदद देने के लिए तैयार हैं।”

वही पंजाब सरकार वहां फसें हुए लोगों के आकंडे जुटाने में भी लगी है। अधिकारियों का कहना है वे विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है और जरुरतमंद लोगों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

NRI विंग पंजाब- 24x 7 कंट्रोल रुम

0172-2260042
0172-2260043
WhatsApp n0 – +91 94787 79112

अरब देशों में फंसे हुए लोग इन नंबरो पर कॉल करके मदद के लिए संपर्क कर सकते है। पंजाब सरकार की यह जागरुकता मुश्किल में पड़े पंजाबियों के लिए बड़ी सहायता ले कर आई है।