पंजाब सरकार ने पंजाब के लोगो के लिए कई अहम योजनाओं का पिटारा खोला , सरकार ने हर क्षेत्र का ध्यान रखा जिसमें स्वास्थ सेवाएं भी है बतादें पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य, योजना, गृह और आबकारी विभाग से जुड़े कई अहम फैसलों की घोषणा की है। सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान सहायता देने वालो का भी ख्याल रखा है कोविड -19 के दौरान सेवाएं देने वाले वॉलंटियर्स की भूमिका को सराहते हुए उन्हें नर्सिंग और पैरामेडिकल भर्तियों में विशेष वेटेज देने का निर्णय लिया है।
जिन वॉलंटियर्स ने एक वर्ष से कम अवधि तक सेवा दी है उन्हें 5 अंक, जबकि एक वर्ष से अधिक सेवा देने वालों को 10 अंक दिए जाएंगे। इन अंकों का लाभ उन्हें भविष्य में निकलने वाली भर्तियों में मिलेगा, जिससे चयन प्रक्रिया में उन्हें प्राथमिकता मिल सकेगी।
इसके साथ ही पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करने के लिए ग्रुप-C श्रेणी में स्टाफ नर्स की 361 नई पदों को मंजूरी दी गई है। सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से अस्पतालों में स्टाफ की कमी दूर होगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता औऱ भी बेहतर होगी।
Top Tags